ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

सरेखा-लालोपार मार्ग का नाला बना ग्रामीणों और विद्यार्थियों की परेशानी का कारण ।बरसात में उफान से हर साल कट जाता है संपर्क, स्थायी समाधान की मांग तेज।

सिवनी / बालाघाट
 जिले के केवलारी क्षेत्र के सरेखा और लालोपार गांवों को सिवनी-मंडला मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला नाला वर्षों से ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है।

बारिश शुरू होते ही नाला उफान पर आ जाता है, जिससे दोनों गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट जाता है। इसके कारण ग्रामीणों, मरीजों और विशेष रूप से 200 से 300 विद्यार्थियों को स्कूल एवं कॉलेज पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से स्थायी समाधान की मांग की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। चुनाव के समय पुल या पक्की पुलिया निर्माण के वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।
ग्रामीणों ने नाले पर पक्का पुल या पुलिया निर्माण, स्थायी समाधान के लिए तत्काल प्रशासनिक पहल तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि अब ठोस कार्रवाई की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *