ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

सहायक संचालक विनय राहंगडाले को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई।

बालाघाट

जनजाति कार्य विभाग के सहायक संचालक श्री विनय राहंगडाले

के अधिवर्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आज कार्यालय परिसर में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख एवं सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, श्रीमती शकुंतला डामोर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में श्री राहंगडाले के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा ने विभागीय कार्यों को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने उल्लेख किया कि श्री राहंगडाले ने अपने सेवाकाल में जनजातीय हितों के संरक्षण तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विदाई समारोह में विकासखंड बैहर, बिरसा एवं परसवाड़ा के प्राचार्य, विकासखंड अधिकारी तथा जनजाति कार्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने श्री राहंगडाले के सरल स्वभाव, अनुशासनप्रियता और सहयोगात्मक कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
वक्ताओं ने उनके लंबे सेवाकाल के उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कर्मचारियों ने भी उनके साथ कार्य करते हुए प्राप्त अनुभव साझा किए और उन्हें एक आदर्श अधिकारी के रूप में स्मरण किया।
कार्यक्रम के अंत में श्री राहंगडाले को पुष्पहार एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आत्मीय वातावरण में संपन्न हुए इस समारोह में सभी ने उनके शांतिपूर्ण एवं आनंदमय सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामनाएं कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *