ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

सीएनजी-पीएनजी नेटवर्क पर फोकस, बालाघाट में जल्द शुरू होगा सिटी गैस कार्य । मेघा गैस लिमिटेड को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश, पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर अभी तक शुरू नहीं।

 बालाघाट

जिले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) एवं एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 18 अप्रैल 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में गैस आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने मेघा गैस लिमिटेड के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि वे वरिष्ठ स्तर पर समन्वय स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश शीघ्र प्राप्त करें और जिले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया को तेज करें।

उन्होंने आगामी सिविल कार्यों सहित पूरी परियोजना के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रशासन को प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति (DLMC) का गठन 17 फरवरी 2026 को किया जा चुका है, जो समय-समय पर बैठक कर योजना की प्रगति की समीक्षा कर रही है। जिले में इस कार्य के लिए मेघा गैस लिमिटेड को नामांकित किया गया है तथा श्री आशुतोष शर्मा को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
हालांकि, अब तक जिले में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। एजेंसी की ओर से बताया गया कि वरिष्ठ स्तर से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त न होने के कारण कार्य में विलंब हो रहा है।
वर्तमान में बालाघाट तहसील क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक सीएनजी फिलिंग स्टेशन संचालित है, जिससे सीमित स्तर पर गैस सुविधा उपलब्ध हो रही है। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. ठाकुर एवं मेघा गैस लिमिटेड के नोडल अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *