ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

सीलादेही में द्वारकाधीश राधा–कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, सिवनी जिले के लिए आध्यात्मिक सौभाग्य

सिवनी, 13 जनवरी 2026।
नवोदित तीर्थ शंकराचार्य आश्रम, सीलादेही में नवनिर्मित द्वारकाधीश राधा–कृष्ण मंदिर में आगामी 21 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक सात दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह दिव्य आयोजन संपूर्ण सिवनी जिले के लिए आध्यात्मिक गौरव एवं परम सौभाग्य का विषय माना जा रहा है।

तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, लगातार बैठकों का दौर

विराट धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर जिले में निरंतर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में 12 जनवरी को श्रीमती राजेश्वरी दुबे एवं श्री आलोक दुबे के निवास दादू मोहल्ला में विभिन्न धार्मिक–सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी मातृशक्ति की एक बृहद बैठक संपन्न हुई।

गुरु परिवार व आयोजन समिति की गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में गुरु परिवार एवं आयोजन समिति के दायित्ववान सदस्यों—पं. आलोक दुबे, संजय भारद्वाज, कोषाध्यक्ष प्रदीप राय, आनंद शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, धर्मवीर अजित तिवारी, पं. ओमप्रकाश तिवारी, शरद मिश्रा, राजू यादव, पापे चौरसिया—विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मातृशक्ति की व्यापक सहभागिता

बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, जिनमें संगीता उपाध्याय, अरविंदजा दुबे, ममता श्रीराम बघेल, हेमलता तिवारी, दुर्गेश्वरी शर्मा, नीतू दुबे, राजेश्वरी दुबे, रागिनी दुबे, श्रद्धा मिश्रा, एकता चौरसिया, श्वेता राय, सरिता राय, रमा वर्मा, अन्नु सोनी, नीलम गुप्ता, लक्ष्मी शर्मा, जय श्री पांडे, अनीता दुबे, कल्पना हेडाऊ, नीतू यादव, संध्या तिवारी, नीता शर्मा, शिवानी चौहान, संध्या नगपुरे, मंजू सनोडिया, रंजीता तिवारी, आभा तिवारी सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।

विश्वविख्यात संतों के सानिध्य में होगा आयोजन

प्रस्तावना रखते हुए पं. आलोक दुबे ने बताया कि यह आयोजन



के पावन सानिध्य में, वरिष्ठ ब्रह्मचारी श्री सुबुद्धानंद जी की अध्यक्षता में संपन्न होगा।

सप्तदिवसीय भागवत ज्ञान यज्ञ व सांस्कृतिक कार्यक्रम

सात दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सहित विविध धार्मिक–सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ज्ञान यज्ञ के कथा व्यास ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी तथा कार्यक्रम संयोजक ब्रह्मचारी ब्रह्म विद्यानंद जी महाराज होंगे।

मातृशक्ति के सुझावों को मिलेगा व्यवहारिक रूप

आयोजन को सफल बनाने हेतु मातृशक्ति द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों पर धर्मवीर अजित तिवारी एवं आयोजन समिति ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

संचालन, आभार व आगामी विशेष बैठक

बैठक का संचालन पं. ओमप्रकाश तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती नीतू दुबे ने किया।
आयोजन सचिव संजय भारद्वाज ने बताया कि 21 जनवरी को दोपहर 1 बजे, सीलादेही आश्रम में जिले की समस्त महिलाओं की वृहद बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज की वरद उपस्थिति रहेगी। आयोजन समिति ने गुरु भाई–बहनों एवं मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *