• Home
  • Madhya Pradesh
  • स्वच्छता स्वाभिमान अभियान – वारासिवनी में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित।
Image

स्वच्छता स्वाभिमान अभियान – वारासिवनी में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

वारासिवनी / बालाघाट

प्रदेशभर में 9 से 13 अप्रैल 2026 तक संचालित स्वच्छता स्वाभिमान अभियान के तहत नगर पालिका परिषद वारासिवनी द्वारा सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सूर्यप्रकाश ऊके

के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

शिविर में सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें चिकित्सकों द्वारा बीपी, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किए गए, जिससे वे अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रह सकें।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने सफाई कार्य के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा सावधानियों, व्यक्तिगत स्वच्छता, सेफ्टी उपकरणों के उपयोग तथा कार्य के दौरान होने वाले जोखिमों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सफाई मित्रों को दस्ताने, मास्क सहित सेफ्टी किट का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखना प्राथमिक जिम्मेदारी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ऊके ने भी प्रशिक्षण में बताए गए निर्देशों का पालन करने एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती अंशिका सिंह चौहान (उपयंत्री एवं नोडल अधिकारी, स्वच्छ सर्वेक्षण), श्री विशाल लोधे (स्वास्थ्य शाखा प्रभारी), सिविल हॉस्पिटल वारासिवनी से आए मेडिकल स्टाफ श्रीमती सविता लोधी, श्रीमती सुषमा गौतम सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं समस्त सफाई मित्र उपस्थित रहे।
यह आयोजन सफाई मित्रों को सुरक्षित, स्वस्थ एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top