बालाघाट में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन 1009 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 3 करोड़ 18 लाख से अधिक की अवार्ड राशि पारित।
बालाघाट राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार शुक्रवार 09 मई 2026 को जिला न्यायालय बालाघाट सहित जिले के समस्त न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालाघाट प्राणेश कुमार प्राण…
