चक्रवाती तूफान से बालाघाट अंधेरे में, बिजली व्यवस्था बहाल करने युद्धस्तर पर काम जारी । तेज आंधी से 40 से अधिक बिजली पोल क्षतिग्रस्त, 10 टीमें मरम्मत में जुटीं।
बालाघाट जिला मुख्यालय बालाघाट में शनिवार 02 मई को दोपहर लगभग 2 बजे आए तेज चक्रवाती तूफान ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी-तूफान की तीव्रता के चलते शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में अचानक विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।कार्यपालन अभियंता श्री रवि…
